मुंबई, 26 सितंबर। भारतीय सिनेमा के महानायक देवानंद की 102वीं जयंती पर उन्हें याद करने का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ जैकी श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए।
शत्रुघ्न ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने लिखा, "देवानंद की जयंती पर उनके प्रेरणादायक वीडियो 'पर्ल्स ऑफ विजडम' को स्नेह और सम्मान के साथ याद कर रहा हूं। इस स्टाइलिश और सदाबहार फिल्म निर्माता ने भविष्य के बारे में गहरी बातें साझा कीं। उनके मार्गदर्शन और प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। देव साहब अमर रहें।"
इन तस्वीरों में शत्रुघ्न और देवानंद एक साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों मीडिया के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य दो तस्वीरें एक फिल्म के दृश्य की हैं। फैंस का मानना है कि ये फिल्म 'गैम्बलर' से संबंधित हैं।
1971 में रिलीज हुई 'गैम्बलर' में शत्रुघ्न सिन्हा, मुमताज बेगम, जीवन, मनोरमा, सचिन पिलगांवकर, जगदीश राज और राशिद खान जैसे कलाकार शामिल थे। इस फिल्म का निर्देशन अमरजीत ने किया था और इसके लेखक कौशल भारती थे।
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर देवानंद के साथ एक मोनोक्रोम वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।"
देवानंद ने अपने छह दशकों के करियर में भारतीय सिनेमा में अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और कई सफल फिल्मों का निर्माण भी किया।
उनकी करियर की शुरुआत फिल्म 'हम एक हैं' से हुई थी, और इसके बाद उन्होंने 'गाइड', 'काला पानी', और 'ज्वेल थीफ' जैसी सफल फिल्मों में काम किया। उन्हें 2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
You may also like
वनवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य का संकल्प: राणा पूंजा सेवा यात्रा के तहत रविवार को लगेंगे 11 चिकित्सा शिविर
भगवान राम की भविष्यवाणी: कलयुग का सच और वर्तमान स्थिति
'रंगत – रास्ता री…कला उत्सव सोमवार से' : सड़क बनेगी कला का मंच
राशि खन्ना ने परिवार के साथ बिताए खास लम्हों की तस्वीरें साझा कीं!
शकील अहमद खान ने कहा, चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं तो भाजपा का रिएक्शन क्यों आता है?